आगे पढ़े

गुर्दे की पथरी होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण लाभदायक होता है। रोजाना सुबह शाम इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लें। 

दांत व मसू़ड़ों से संबंधित समस्याओं में जामुन की गुठली के पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करें, इससे आपको लाभ होगा।

मूत्र वहन संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बेहद लाभकारी होता है। इसे बार- बार पेशाब आने की समस्याओं में भी लाभ होता है और इंफेक्शन भी ठीक होता है।

वजन को रखें कंट्रोल जामुन में कैलोरी और फाइबर की मात्रा कम पाई जाती है। यह हमारे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का काम करता है। यदि आप रोजाना गर्मी के दिनों में जामुन खाएं, तो आपका वजन बहुत हद तक कम हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद जामुन में ऐसे गुण पाएं जाते है, जो त्वचा के दाग धब्बे जैसे: झुरिया, मुंहासे और फोड़े फुंसी की समस्याओं को दूर करके त्वचा को खूबसूरत बनाता है

महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का पाउडर लाभकारी होता है। रोजाना एक चम्मच पाउडर लेने से मासिक धर्म में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

 इम्यूनिटी को मजबूत करता है जामुन में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि आप गर्मी के दिनों में रोजाना जामुन खाएं, तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर अनेकों तरह की बीमारियों से बचा सकता है

जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण औषधि है। इसके पाउडर को रोजाना सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। बेशक इससे आपको लाभ होगा।

नुकसान- उल्टी कुछ लोगों को जामुन खाने से उल्टी की समस्या हो सकती है। यदि आपको जामुन खाने के बाद कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आप जामुन का सेवन ना करें। इससे आपको एलर्जी हो सकती है।