ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021: आईसीसी टी-20 विश्व कप 17-अक्तूबर से जाने विस्तृत कार्यक्रम और भाग लेने वाली टीमें

ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021: क्रिकेट का खेल दुनियाँ में कहीं पर भी आयोजित हो, भारतीयों का जुनून देखते ही बनता है। उसमें भी यदि खेल इसके सबसे छोटे फार्मेट में हो तो फिर कहना ही क्या है! विश्व कप के आयोजन का तो सभी लोग इंतजार करते रहते हैं। देश के युवा वर्ग का उत्साह तो देखते ही बनता है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट 20 ओवर के खेल का विश्व कप इस वर्ष 17-अक्तूबर से 14 नवंबर तक भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। आयोजक देश होने के कारण भारत में तो इसका जुनून सबके सर चढ़ कर बोल रहा है। आइये डालते हैं इसके इतिहास पर एक संक्षिप्त नज़र:

छोटे फॉर्मेट के विश्व कप की शुरुआत:

ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 विश्व कप का आयोजन क्रिकेट की नियामक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा प्रति दो वर्ष के बाद किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में हुई थी। उस वर्ष विश्व कप में 12 देशों की टीमों ने भाग लिया था जिसमें 10 पूर्ण सदस्य देशों की टीमों ने सीधे क्वालिफाई किया था जबकि 2 एसोसिएट देशों का चयन क्वालीफायर मैचों के जरिये हुआ था।

इसमें भाग लेने वाली 12 टीमों को चार समूहों में बांटा गया था। ग्रुप मैचों में शीर्ष पर रहने वाली टीमें – भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड सेमी फाइनल में पहुंचे। सेमी फाइनल में भारत आस्ट्रेलिया को हराकर तथा पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचे। रोचक फाइनल मुक़ाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की युवा टीम ने पाकिस्तान को 5 रन से हरा कर पहला टी20 विश्व कप जीता था।

2009 में टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था जिसमें एक बार फिर 12 टीमों में भाग लिया जिन्हें चार समूहों में बांटा गया था। फाइनल मुक़ाबला पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया था जिसे पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर जीत लिया था। तीसरे विश्व कप का आयोजन 2010 में वेस्ट इंडीज में हुआ

जिसमें एक बार फिर 12 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें चार समूहों में बांटा गया था। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचे थे और इंग्लैंड आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर विजेता बनी थी। चौथा विश्व कप बांग्लादेश में आयोजित किया गया जिसके फाइनल में वेस्ट इंडीज की टीम ने श्रीलंका को हराया।

इसके बाद, पांचवें और छठे टी20 विश्व कप का आयोजन क्रमशः 2014 और 2016 में भारत में किया गया जिसमें 2014 का विश्व कप श्रीलंका ने भारत को तथा 2016 का विश्व कप वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराकर जीता। वर्ष 2020 में टी20 विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में होना था, परंतु, कोविड-19 महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को दो बार जीतने वाली एक मात्र टीम वेस्ट इंडीज है। जबकि सीमित ओवरों के विश्व कप को सर्वाधिक बार जीतने वाली टीम आस्ट्रेलिया इस लघु स्वरूप को अब तक जीत पाने में सफ़ल नहीं हुई।

ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021: इस वर्ष के विश्व कप का स्वरूप:

 इस इस वर्ष T20 विश्व कप का आयोजन एक बार फिर भारत में ही होना था, परंतु कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए सभी सदस्य देशों की सहमति से भारत की मेजबानी में ही यूएई और ओमान में 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक खेला जाएगा। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों की संख्या 16 होगी।

इस बार इसका स्वरूप पिछले विश्व कपों से भिन्न है। इस वर्ष 12 टीमों के सुपर 12 को दो ग्रुप में बांटा गया है जिसमें रैंकिंग की आधार पर पूर्ण दस सदस्य देशों की पहली आठ टीमें पहले ही सुपर 12 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। शेष 4 स्थानों के लिए टीमों का चयन 17 अक्तूबर से होने वाले 8 टीमों के क्वालिफायर मैचों के द्वारा किया जाएगा जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, नामीबिया, स्कॉटलैंड और नीदरलैण्ड्स की टीमें भाग लेंगी।  

सुपर 12 की टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। भारत को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है। जबकि ग्रुप 1 में वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें होंगी। इस वर्ष के विश्व कप में 17 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक क्वालिफायर मैच तथा 24 अक्तूबर से 8 नवंबर तक सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे। सेमी फाइनल 11 और 12 नवंबर को तथा फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

आरंभिक चरण (क्वालिफायर)

ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021
ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021
17.10.2021 ओमान बनाम न्यू पापुआ गिनी3.30 दोपहर
217.10.2021बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड 7.30 सायं
3 18.10.2021 आयरलैंड बनाम नीदरलैण्ड्स 3.30 दोपहर
4 18.10.2021 श्री लंका बनाम नामीबिया 7.30 सायं
5 19.10.2021 स्कॉटलैंड बनाम न्यू पापुआ गिनी 3.30 दोपहर
6 19.10.2021 ओमान बनाम बांग्लादेश 7.30 सायं
720.10.2021नामीबिया बनाम नीदरलैण्ड्स3.30 दोपहर
820.102021 श्री लंका बनाम आयरलैंड 7.30 सायं
9 21.10.2021 बांग्लादेश बनाम न्यू पापुआ गिनी 3.30 दोपहर
1021.10.2021 ओमान बनाम स्कॉटलैंड 7.30 सायं
11 22.10.2021 नामीबिया बनाम आयरलैंड 3.30 दोपहर
1222.10.2021 श्री लंका बनाम नीदरलैण्ड्स 7.30 सायं
T20 Mens World Cup Schedule 2021

सुपर-12

1323.10.2021आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका 3.30 दोपहर
14 23.10.2021 इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज 7.30 सायं
15 24.10.2021 क्वालिफायर बनाम क्वालिफायर 3.30 दोपहर
16 24.10.2021 भारत बनाम पाकिस्तान 7.30 सायं
17 25.10.2021 अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 7.30 सायं
18 26.10.2021 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज 3.30 दोपहर
19 26.10.2021 पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड 7.30 सायं
20 27.10.2021 इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 3.30 दोपहर
2127.10.2021 क्वालिफायर बनाम क्वालिफायर 7.30 सायं
22 28.10.2021 आस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 7.30 सायं
23 29.10.2021 वेस्ट इंडीज बनाम क्वालिफायर 3.30 दोपहर
2429.10.2021अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान7.30 सायं
2530.10.2021दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर3.30 दोपहर
2630.10.2021इंग्लैंड बनाम आस्ट्रेलिया7.30 सायं
2731.10.2021अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर3.30 दोपहर
2831.10.2021भारत बनाम न्यूज़ीलैंड7.30 सायं
2901.11.2021इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर7.30 सायं
3002.11.2021दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर3.30 दोपहर
3102.11.2021पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर7.30 सायं
3203.11.2021न्यूज़ीलैंड बनाम क्वालिफायर3.30 दोपहर
3303.11.2021भारत बनाम अफगानिस्तान7.30 सायं
3404.11.2021आस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर3.30 दोपहर
3504.11.2021वेस्ट इंडीज बनाम क्वालिफायर7.30 सायं
3605.11.2021न्यूज़ीलैंड बनाम क्वालिफायर3.30 दोपहर
3705.11.2021भारत बनाम क्वालिफायर7.30 सायं
3806.11.2021आस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज3.30 दोपहर
3906.11.2021आस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड7.30 सायं
4007.11.2021न्यूज़ीलैंड बनाम अफगानिस्तान3.30 दोपहर
4107.11.2021पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर7.30 सायं
4208.11.2021भारत बनाम क्वालिफायर7.30 सायं
ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021

नॉक आउट दौर:

4310.11.2021पहला सेमी फाइनल 7.30 सायं
4411.11.2021दूसरा सेमी फाइनल7.30 सायं
4514.11.2021फाइनल7.30 सायं
ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021

नोट: सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए एक-एक दिन रिजर्व रखे गए हैं।

भारत टी20 विश्व कप में अब तक प्रदर्शन:


2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुये पहले टी20 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल में अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 रन से हराकर विजय प्राप्त की थी। परंतु, उसके बाद वह केवल 2014 में ही फाइनल में पहुँचने में सफल रही और श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से पराजित हुई। इसके अतिरिक्त वह किसी अन्य टी20 विश्व कप में अंतिम चार में भी प्रवेश न कर सकी।


टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम:


T20 विश्व कप के भारत की टीम की घोषणा कर दी गई है जो ICC T20 Mens World Cup Schedule 2021 इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), हार्दिक पाण्ड्या, रवीद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहमंद शमी, स्टैंड बाई: श्रेयस अय्यर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर।


इस टीम में कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव विशुद्ध बल्लेबाज, ऋषभ पंत और ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज, हार्दिक पाण्ड्या, रवीद्र जडेजा आलराउंडर तथा राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिनर जबकि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज के रूप में खेल रहे हैं। यूएई की धीमी पिचों को ध्यान में रखकर इस टीम में आलराउंडर रवीद्र जडेजा सहित 5 विशेषज्ञ स्पिनर खेल रहे हैं।


क्या कहते हैं विशेषज्ञ:


विशेषज्ञों का मानना है कि क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें जिस दिन जो टीम अच्छा खेलती है, वह टीम जीतती है। फिर भी, यदि आंकड़ों, पूर्व प्रदर्शन, पिच और मैदानों की स्थिति को ध्यान में रखा जाए तो भारत, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज और न्यूज़ीलैंड की टीमों के सेमीफाइनल में पहुँचने की संभावना है। इनमें स्तरीय 5 स्पिन आलराउंडरों के साथ भारत की टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है।

end—-ICC T20 Mens World Cup Schedule 202—-end

Most Trending News

Top 20 Government Polytechnic College In UP with Full details

क्या है मेटावर्स? कैसा होगा फेसबुक के बिजनेस का नया रूप?